- Vasundhara Raje - http://vasundhararaje.in -

मुख्यमंत्री ने यूपी के पूर्व राज्यपाल श्री जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Rajasthan CM Vasundhara Raje

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान के छोटे से गांव से निकलकर श्री जोशी ने भारतीय पुलिस सेवा सहित कई महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी संभाली और जनकल्याण के कार्यां में योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जयपुर, 22 दिसम्बर 2017