- वसुन्धरा राजे - http://vasundhararaje.in/hi -

आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है सरकार

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में राष्ट्रीय आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती राजे ने कहा कि राज्य सरकार परम्परागत भारतीय चिकित्सा पद्धतियों आयुर्वेद, योग, सिद्ध, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा तथा होम्योपैथी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें अपने खानपान तथा दिनचर्या में बदलाव लाना होगा।

मुख्यमंत्री ने फल, सब्जी तथा खाने की चीजों में रसायनिक खादों के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए खेती में इनके कम इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को जैविक खेती के फायदों से अवगत कराना होगा।

समारोह को केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक, राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़, आयुर्वेद विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री प्रीतम सिंह, केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के संयुक्त शासन सचिव श्री अनिल गनेरीवाला ने भी सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री एवं केेन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 9 आयुष विशेषज्ञों को सम्मानित किया।

जयपुर, 13 फरवरी 2015

[slideshow]