Month: Wednesday February 19th, 2014
केवलादेव राष्ट्रीय पार्क में प्राकृतिक पानी की आवक बढ़ाने के प्रयास होंगे
भरतपुर, 19 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा है कि केवलादेव राष्ट्रीय पार्क में प्राकृतिक पानी की आवक बढ़ाने की कोशिश की जायेगी। सरकार इस पार्क के विकास में कोई कसर नहीं छोडे़गी। श्रीमती राजे ने बुधवार को भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय पार्क का अवलोकन करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि… Read more
सेवानिवृत विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिलेगी नियुक्ति
भरतपुर, 18 फरवरी। संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने केबिनेट बैठक के बाद बताया कि राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए सेवानिवृत विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि इन चिकित्सकों को पे माइनस पेंशन के आधार पर प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा। गांवों के समग्र विकास के लिए… Read more
मुख्यमंत्री ने राजस्थान सम्पर्क आईटी केन्द्र का अवलोकन किया
भरतपुर, 18 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को भरतपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्थान सम्पर्क आईटी केन्द्र का अवलोकन कर इस केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जा रही विभिन्न आईटी आधारित सेवाओं की जानकारी ली। श्रीमती राजे ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए धौलपुर जिले की राजौरा कलां ग्राम पंचायत के… Read more
अंतरिम केंद्रीय बजट दिशाहीन व जन आकांक्षाओं के प्रतिकूल
जयपुर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से संसद में सोमवार को प्रस्तुत 2014-15 के अंतरिम बजट को दिशाहीन, निराशाजनक एवं जन आंकाक्षाओं के प्रतिकूल बताया है। श्रीमती राजे ने कहा कि यह बजट यूपीए सरकार की दस साल की अकर्मण्यता को छुपाने का असफल प्रयास है। चुनाव नजदीक… Read more
मुख्यमंत्री को मंत्रियों ने बताये अपने-अपने जिलों के हाल
भरतपुर, 18 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को मंगलवार को भरतपुर के सर्किट हाउस में एक अनौपचारिक बैठक में मंत्रियों ने ’सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सम्भाग के चारों जिलों भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर और करौली में हुई जनसुनवाई और मौके पर ही हुए समस्याओं के समाधान के बारे में बताया। राज्य सरकार ने इस… Read more
मुख्यमंत्री ने किया पुरामहत्व के स्थलों का दौरा
भरतपुर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सोमवार को वैर कस्बे में ऐतिहासिक एवं पुरामहत्व की प्रताप नहर, सफेद महल व स्थानीय किले का दौरा किया। श्रीमती राजे बयाना से भरतपुर जाते समय प्रताप नहर व अन्य स्थलों पर रूकीं और वहां गंदगी को देखकर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत… Read more
स्कूलों की हालत देख व्यथित हुईं मुख्यमंत्री
जयपुर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सोमवार को बयाना में जनसुनवाई के बाद विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में बच्चों का बौद्धिक स्तर अपेक्षानुरूप नहीं होने एवं खेल-कूद तथा शिक्षण सामग्रियों को बक्से में बंद पाकर श्रीमती राजे बहुत व्यथित हुईं। श्रीमती राजे निरीक्षण के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भगोरी पहुंची।… Read more
मुख्यमंत्री ने आमजन की तरह चैक करवाया ब्लड प्रेशर
गंगापुर सिटी, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार सायं गंगापुर सिटी से कुछ दूर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अमरगढ चैकी में आमजन की तरह चिकित्सक से अपना ब्लड प्रेशर चैक करवाया। जांच में मुख्यमंत्री का ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया। मुख्यमंत्री गंगापुर से सवाई माधोपुर जाते समय बीच रास्ते में इस स्वास्थ्य केन्द्र… Read more
जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे
जयपुर, 15 फरवरी। गंगापुर सिटी में अपने अभूतपूर्व अभिनंदन से अभिभूत मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने ट्रक यूनियन तथा मिर्जापुर मोड़ के समीप लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने जो प्यार और भरोसा उन पर दिखाया है, उस पर वे खरा उतरेंगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे धैर्य… Read more
सफेद महल से सरकारी कार्यालय हटाने के निर्देश
भरतपुर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सोमवार को वैर कस्बे में ऐतिहासिक एवं पुरामहत्व के भवन सफेद महल से सरकारी कार्यालयों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। श्रीमती राजे ने बयाना से भरतपुर जाते समय वैर के सफेद महल, लाल महल व फुलवारी का अवलोकन किया। इस… Read more
ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार सायं ’’सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर के खण्डार स्थित राजकीय देवनारायण छात्रावास का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि छात्रावास भवन को 2010 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंपा गया था। इतने कम समय में ही भवन की जर्जर… Read more
मुख्यमंत्री धूल भरे रास्ते से पहुंची गोठड़ा गांव
सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को ’’सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर से खण्डार मार्ग पर करीब 8-9 किलोमीटर दूर कच्चे एवं धूल भरे रास्ते से होते हुए अचानक गोठड़ा गांव पहुंची, जहां उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय अत्यन्त जर्जर… Read more
66 साल की पीड़ा 66 दिन में दूर नहीं हो सकती
जयपुर, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि 66 साल की पीड़ा 66 दिन में ठीक नहीं हो सकती, उसके लिए समय चाहिए। धैर्य रखें, जनता ने हम पर जो भरोसा किया है उस पर हमारी सरकार निश्चित रूप से खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें… Read more
मुख्यमंत्री ने की ट्रेन में जनसुनवाई
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे एक बार फिर सादगी का परिचय दिया। वे सोमवार को सवाई माधोपुर से बयाना जाने के लिए गोल्डन टेम्पल के नाॅन एसी साधारण टिब्बे में बैठी। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर ट्रेन में सवार यात्री बहुत खुश हुए। कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री के साथ बैठकर… Read more
शिल्पग्राम में वर्ष भर रोजगारोन्मुख गतिविधियां संचालित करें
सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को ’’सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर में शिल्प ग्राम का निरीक्षण किया और वहां वर्ष पर्यन्त रोजगारोन्मुख गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर में आर्ट एवं क्राफ्ट के क्षेत्र में काफी सम्भावनाएं हैं और इसके विकास के… Read more